रजाई-गद्दे की दो दुकानों में आग लगी, दो घंटे बाद पहुंची दमकल
Lucknow News - - सीतापुर रोड पर बीकेटी में ओम इंटर प्राइजेज में लगी थी आग - दमकल

बीकेटी, संवाददाता।बीकेटी में बुधवार देर रात रजाई-गद्दे और पर्दे की दुकान ओम इंटर प्राइजेज में भीषण आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान में रखा भारी मात्रा में माल जल गया। सूचना के दो घंटे बाद दमकल पहुंचने से लोग आक्रोशित हो उठे। उन्होंने हंगामा किया और सड़क जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। हादसे के दौरान सीतापुर रोड पर आवागमन बाधित हो गया, जिससे जाम लग गया। एफएसओ प्रशांत कुमार का दावा है कि व्यापारियों ने आग के कारण दुकान का सामान निकालकर सड़क पर फेंक दिया था। इस लिए वाहनों का आवागमन रुका और उनकी दमकल भी जाम में फंस गई थी।बरगदी
गांव निवासी दुकानदार राम लखन मिश्रा की रजाई गद्दे, पर्दे, तखत की दुकान है। बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। करीब साढ़े ग्यारह बजे उनकी दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलती देख पड़ोसी दुकानदार नितिन ने फोन कर उन्हें जानकारी दी। पड़ोस में स्थित दूसरी दुकान तक आग फैल चुकी थी। दोनों दुकानें जल रही थीं। दमकल को सूचना दी और स्थानीय लोग आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। देखते ही देखते आग और विकराल हो उठी। पीड़ित दुकानदार के अनुसार आग से दुकानों में रखा माल जलकर राख हो गया। सूचना के बाद दमकल की गाड़ी करीब दो घंटे बाद बीकेटी फायर स्टेशन से दमकल मौके पर पहुंची। तब तक आग से भारी नुकसान हो चुका था। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल बीकेटी इकाई के अध्यक्ष वेद रत्न सिंह ने क्षेत्रीय विधायक को घटना की जानकारी देकर पीड़ित व्यापारी को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।पांच किमी की दूरी तय करने में दमकल को लगे दो घंटेस्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि घटनास्थल से फायर स्टेशन की दूरी करीब पांच किलोमीटर है। समय रहते सूचना दे दी गई थी। इसके बाद भी दमकल मौके पर करीब दो घंटे बाद पहुंची। तब तक आधी से ज्यादा दुकान जल चुकी थी। आक्रोशित व्यापारियों ने दमकल कर्मियों और अधिकारियों पर रोष व्यक्त करते हुए सड़क जाम कर दी। नारेबाजी करने लगे। इंस्पेक्टर बीकेटी संजय कुमार सिंह और पुलिस कर्मियों ने समझाकर शांत कराया।दुकान के बाहर फेंका सामानएफएसओ बीकेटी प्रशांत कुमार ने बताया कि दुकानदारों ने अग्निकांड के दौरान रजाई गद्दे और अन्य सामान बाहर सड़क पर फेंक दिया था। इसलिए सीतापुर रोड पर वाहनों की रफ्तार रुक गई और जाम लग गया। इस कारण दमकल जाम में फंसी रही। जब सामान हटवाया गया तब गाड़ियां मौके पर पहुंची थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


