Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsMassive Cough Syrup Smuggling Exposed Over 100 Crore Involved with Abbott Company Collusion
वाराणसी से झारखंड तक फर्मे बनाई, बांग्लादेश तक सप्लाई की गई सिरप

वाराणसी से झारखंड तक फर्मे बनाई, बांग्लादेश तक सप्लाई की गई सिरप

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ में एसटीएफ की जांच में 100 करोड़ रुपये से अधिक का सिरप तस्करी का मामला सामने आया है। मास्टरमाइंड शुभम जायवाल ने एबॉट कम्पनी के अधिकारियों के साथ मिलकर कई राज्यों और बांग्लादेश में प्रतिबन्धित सिरप की सप्लाई की। फर्जी खरीद-बिक्री और ई-वे बिल बनाकर यह तस्करी की जा रही थी।

Nov 27, 2025 07:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

एबॉट कम्पनी के अफसरों से साठगांठ कर 100 करोड़ से अधिक का सिरप खरीदा भंडारण कर रखा था कई जिलों में, ट्रकों से होती रही सप्लाई फर्जी खरीद-बिक्री, ई-वे बिल बनाकर तस्करी की सिरप की लखनऊ, विशेष संवाददाता एसटीएफ की जांच में कई बड़े चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मास्टरमाइंड शुभम जायवाल ने अमित टाटा से वाराणसी से लेकर झारखंड तक फर्मे बनवाई। फिर इन फर्मो के नाम से ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, असम, पश्चिम बंगाल के साथ ही बांग्लादेश तक प्रतिबन्धित सिरप की तस्करी की। मास्टरमाइंड शुभम ने एबॉट कम्पनी द्वारा फेंसेडिल कफ सिरप बनाना बंद करने के बाद भी इन लोगों ने बड़े पैमाने पर तस्करी की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मास्टरमाइंड ने एबॉट कम्पनी के अफसरों से मिलीभगत कर 100 करोड़ रुपये से अधिक का कफ सिरप खरीद लिया था। फर्जी खरीद-बिक्री बिल, ई-वे बिल बनाए एएसपी लाल प्रताप सिंह के मुताबिक शुभम के गिरोह ने ज्यादातर सिरप फर्जी खरीद-बिक्री बिल, ई-वे बिल बनाकर सप्लाई कर डाले। इससे होने वाले मुनाफे में अमित टाटा को भी काफी रकम देता था। वाराणसी की फर्म से शुरुआत में ही आठ लाख रुपये दिया था। ये रकम नकद दी जाती थी। अमित इस रकम को अपनी पत्नी के बैंक खाते में जमा कर देता था। एबॉट कम्पनी के अधिकारियों की भी तलाश एसटीएफ ने बताया कि मिलीभगत में शामिल एबॉट के अफसरों को भी चिन्हित कर लिया है। इनकी तलाश की जा रही है। कुछ और साक्ष्य मिले है। इस आधार पर ही इनके नाम भी एफआईआर में बढ़ा दिए जाएंगे। अमित के खिलाफ वाराणसी में छह और वाराणसी में एक मुकदमा दर्ज है।