Lucknow News: सभासदों समेत कई जिलों के नेता सपा में शामिल

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: - अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के

Lucknow News: सभासदों समेत कई जिलों के नेता सपा में शामिल

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व व नीतियों के प्रति आस्था जताते हुए रविवार को पाली हरदोई नगर पंचायत के सभासद दिलीप कुमार दीक्षित तथा फूलपुर प्रयागराज की नगर पंचायत के सभासद अरशद उल्लाह की अगुवाई में बड़ी संख्या में हरदोई, अलीगढ़, अयोध्या, लखीमपुर खीरी, प्रतापगढ़, बाराबंकी तथा प्रयागराज के सभासदों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

नए सदस्यों का संकल्प

इन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने सभी नए साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इनके आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। पीडीए की स्वीकार्यता समाज में बढ़ेगी। सपा में हरदोई के सभासद कशिश यादव, अनिकेत, शिवम, कपिल, सचिन यादव सहित नगर पालिका परिषद के दिलीप दीक्षित, अतुल मिश्रा, रचित गुप्ता, इमरान खान, मुकेश गुप्ता साजिद खान, मुईद खान, प्रदीप, रिजवान अली आदि शामिल हुए।

अन्य शामिल सदस्य

इसके अलावा आशीष कुमार श्रीवास्तव अयोध्या, टेकचंद्र शर्मा, ज्ञानेंद्र कुमार, भवनेश गोयल अलीगढ़, शकील खां, नसीम अहमद लखीमपुर, अभिषेक यादव कासगंज, ललित सिंह यादव, पंचम यादव, शिवम कुमार, रंजीत कुमार फिरोजाबाद, मोहम्मद असद, ऋषि यादव संतकबीरनगर, मुकेश गुप्ता हरदोई, संजीव कुमार मिश्र, शौम अली, मोहम्मद फारूक लखीमपुर, नरेंद्र कुमार शर्मा, राज कुमार अग्रवाल अलीगढ़, कुलदीप, राम सिंह पटेल प्रतापगढ़, इरफान अहमद खीरी लखीमपुर, गौरव कुमार कासगंज, दिलीप कुमार कासगंज, प्रिंस मिश्रा खीरी, मोहम्मद सलीम धौरहरा खीरी, अजीत रैना कौशांबी, बिमल किशोर, सर्वेंद्र कुमार हरदोई, गिरिजा रावत, मोहम्मद करीम बाराबंकी शामिल हुएहै।

अधिक प्रश्न

✦किस पार्टी में सदस्यता ग्रहण की गई?−
समाजवादी पार्टी में सदस्यता ग्रहण की गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: सभासदों समेत कई जिलों के नेता सपा में शामिल