कैफे में बदमाशों का धावा, पिटाई कर 15 हजार ले गए

कैफे में बदमाशों का धावा, पिटाई कर 15 हजार ले गए

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ के डालीगंज में मेरी मेसर्स मूडीज कैफे पर नकाबपोश बदमाशों ने हमला किया। कैफे मालिक दिनेश लालवानी की पिटाई की गई और काउंटर में रखे 15,000 रुपए लूट लिए गए। दिनेश ने हसनगंज पुलिस में शिकायत दर्ज कराई...

Sep 09, 2025 08:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

लखनऊ, संवाददाता। डालीगंज में मेरी मेसर्स मूडीज कैफे पर नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। आरोपियों ने कैफे मालिक की जमकर पिटाई कर दी। काउंटर में रखे 15 हजार रुपए भी लूट लिए। पीड़ित की तहरीर पर हसनगंज पुलिस दो नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। डालीगंज के मोहन मेकिंग रोड निवासी दिनेश लालवानी की मेरी मेसर्स मूडीज कैफे चलाते हैं। दिनेश का आरोप है कि 25 अगस्त को देर रात दुकान के सामने बाइक सवार मास्क लगाए छह लोग आए। सभी लोग कैफे में गालियां देते हुए घुस आए और उन्हें पीटने लगे। आरोपियों ने काउंटर में रखे 15 हजार रुपए भी लूट लिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दिनेश का आरोप है कि 21 अगस्त को उनकी मां और बेटी कैफे पर थी। तभी कैफे के सामने कपूर कूल कार्नर दुकान के मालिक शोभित कपूर और पिता नीरज कपूर गालियां देने लगे थे। विराध पर दोनों ने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। दिनेश ने शोभित कपूर, नीरज कपूर व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा हसनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर हसनगंज के मुताबिक जांच की जा रही है।