ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊमर्यादा पुरुषोत्तम का जन्मदिन हमें नई प्रेरणा देता है : योगी

मर्यादा पुरुषोत्तम का जन्मदिन हमें नई प्रेरणा देता है : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शक्ति मां भगवती के अनुष्ठान पर्व नवरात्रि और भगवान राम के जन्मदिन पर प्रदेश वासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि शक्ति अधिष्ठात्री देवी के अनुष्ठान की नवमी...

मर्यादा पुरुषोत्तम का जन्मदिन हमें नई प्रेरणा देता है : योगी
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊWed, 01 Apr 2020 11:07 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शक्ति मां भगवती के अनुष्ठान पर्व नवरात्रि और भगवान राम के जन्मदिन पर प्रदेश वासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि शक्ति अधिष्ठात्री देवी के अनुष्ठान की नवमी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मदिन हम सबको एक नई प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा कि मां भगवती इस चराचर जगत की आदि शक्ति हैं। वहीं भगवान श्रीराम का संपूर्ण जीवन सबको उच्च आदर्शों और मर्यादाओं का पालन करने के लिए एक नई प्रेरणा देता है। राम नवमी के दिन नौ कन्याओं का पूजन मातृ शक्ति के प्रति भारत की सनातन आस्था और सम्मान के भाव को प्रदर्शित करता है।कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सभी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान हम घर पर रह कर ही करें और लाकडाउन का पूरा समर्थन दें। इससे भारत के कोरोना वायरस के खिलाफ अभियान को एक नई गति मिलेगी। इसी के साथ हम इस संक्रमण से हर नागरिक को बचाने में सफल होंगे।मुख्यमंत्री ने आदि शक्ति मां भगवती की शक्ति और मर्यादा हम सबको अपने राष्ट्रीय कर्तव्यों से जोड़ने में एक नई शक्ति प्रदान करेगी। इस अवसर पर सभी प्रदेश वासियों को अनंत शुभकामनाएं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें