ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊऊदा देवी पासी की सौ फिट ऊंची प्रतिमा बनेगी

ऊदा देवी पासी की सौ फिट ऊंची प्रतिमा बनेगी

वीरांगना ऊदा देवी पासी के शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को कैंडल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पार्क से सिकन्दरबाग चौराह तक शांति मार्च निकाला गया।...

ऊदा देवी पासी की सौ फिट ऊंची प्रतिमा बनेगी
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 15 Nov 2019 10:58 PM
ऐप पर पढ़ें

वीरांगना ऊदा देवी पासी के शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को कैंडल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पार्क से सिकन्दरबाग चौराह तक शांति मार्च निकाला गया। सभी लोग भाजपा अनुसूचित मोर्चा अवध के बैनर तले एकजुट हुए। मार्च का नेतृत्व कर रहे सांसद कौशल किशोर ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में ऊदा देवी पासी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में ऊदा देवी पासी की सौ फिट ऊंची प्रतिमा स्थापिक की जाएगी। साथ ही इनके जीवन पर आधारित वृत्त चित्र भी बनाए जाएंगे। इस दौरान विधायक जयदेवी कौशल, विकास किशोर, केके रघुवंशी, गुड्डू लोधी आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें