ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊगोण्डा-फैजाबाद हाइवे पर बस ट्रक में भिड़ंत, कई घायल 

गोण्डा-फैजाबाद हाइवे पर बस ट्रक में भिड़ंत, कई घायल 

गोण्डा फैजाबाद हाइवे पर नन्दिनी नगर महाविद्यालय के निकट सोमवार सुबह बस और ट्रक में हुई भिड़ंत में आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। दुर्घटना में रोडवेज बस के चालक व एक यात्री की हालत गम्भीर होने पर...

गोण्डा-फैजाबाद हाइवे पर बस ट्रक में भिड़ंत, कई घायल 
हिन्दुस्तान संवाद,नवाबगंज (गोण्डा)। Mon, 08 Jan 2018 03:11 PM
ऐप पर पढ़ें

गोण्डा फैजाबाद हाइवे पर नन्दिनी नगर महाविद्यालय के निकट सोमवार सुबह बस और ट्रक में हुई भिड़ंत में आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। दुर्घटना में रोडवेज बस के चालक व एक यात्री की हालत गम्भीर होने पर स्थानीय पुलिस द्वारा श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
गोण्डा से अयोध्या की तरफ जा रही फैजाबाद डिपो की बस की टक्कर विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से सुबह घने कोहरे के कारण हो गई। जिसमें बस्ती जिले के नगर थाना के बारजोत निवासी बस चालक राम शंकर पुत्र हरिलाल और सीतापुर  जनपद के हथवामऊ के रहने वाले यात्री रामनरायन को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों की हालत गम्भीर बताई जाती है। अन्य चार यात्रियों को मामूली चोटें आई है। सभी को अयोध्या श्री राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही रोडवेज के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। 
इस दुर्घटना के बाद हाइवे पर लम्बा जाम लगा रहा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक फरार हो गया है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें