ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊ मंथन : भाजपा भी कानून बनाकर मंदिर निर्माण कराने के पक्ष में

मंथन : भाजपा भी कानून बनाकर मंदिर निर्माण कराने के पक्ष में

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पीएम नरेन्द्र मोदी को फिर से पीएम बनाने के लिए 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी तीन दर्जन सहयोगी संगठनों के साथ पूरी ताकत झोंकने का फैसला किया है।   लखनऊ में नौ घंटे...

 मंथन : भाजपा भी कानून बनाकर मंदिर निर्माण कराने के पक्ष में
प्रमुख संवाददाता, लखनऊ | Thu, 25 Oct 2018 02:13 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पीएम नरेन्द्र मोदी को फिर से पीएम बनाने के लिए 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी तीन दर्जन सहयोगी संगठनों के साथ पूरी ताकत झोंकने का फैसला किया है।
 

लखनऊ में नौ घंटे तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में हुई इस समन्वय बैठक में आरएसएस पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कामकाज पर अपनी मुहर लगाई। राममंदिर निर्माण के लिए कानून बनाने की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की इच्छा को लेकर भाजपा के मिशन-2019 पर पड़ने वाले प्रभाव की सभी तरीके की संभावनाएं टटोली गईं। 
 

पहले से भी ज्यादा सीटें जीतेंगे : शाह
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने समन्वय बैठक में अपने उद्बबोधन में कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पक्ष में माहौल बना हुआ है। विपक्ष की जोड़तोड़ की राजनीति को देश की जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है। ऐसी स्थिति भाजपा 2014 के चुनाव से ज्यादा 2019 के लोकसभा चुनावों में सीटें पाएगी। 

 

उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा केवल मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड सरीखे राज्यों तक ही सीमित रहा करती थी। इन राज्यों में विकास होने से बारम्बार भाजपा की सरकार बनी।  लोगों के बीच भी सकारात्मक संदेश गया। नतीजतन, मौजूदा समय में 19 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। अभी हमें इतने भर से संतोष नहीं है। हमारा लक्ष्य सभी राज्यों में अपनी सरकार बनाकर कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का है। उन्होंने कहा कि विपक्ष प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता के आगे नहीं टिकेगा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें