लेखिकाओं ने मां को समर्पित रचनाओं को सुनाया

Lucknow News - लखनऊ में माण्डवी फाउण्डेशन ने वाल्मीकि रंगशाला में माण्डवी स्मृति सम्मान एवं काव्यांजलि समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर कई लेखिकाओं ने मां को समर्पित रचनाओं का पाठ किया और विभूतियों को सम्मानित किया...

Tue, 28 Jan 2025, 05:36:PM
Follow Us on

लखनऊ, कार्यालय संवाददाता माण्डवी फाउण्डेशन की ओर से वाल्मीकि रंगशाला में माण्डवी स्मृति सम्मान एवं काव्यांजलि समारोह का आयोजन किया गया। जहां लेखिकाओं ने मां को समर्पित रचनाओं का पाठ किया। साथ ही विभूतियों को सम्मानित भी किया गया। समरोह में पद्मश्री विद्या विंदु सिंह, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी रमेश मिश्र, सत्या सिंह, लोक कलाकार कविता पाठक, समाजसेवी डा.हर्षवर्धन अग्रवाल, कवयित्री डा.अनुराधा अन्वी, समाजसेवी नीशू त्यागी, कवयित्री रमा सिंह और जलालपुर पंचायत अध्यक्ष नीरज प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया।

समरोह में डा.विद्या विंदु सिंह ने मां दूध है ममता बनकर रगों में बहती है, मां एक आंगन है जिसमें खेलते झगड़ते बच्चे बड़े होते हैं रचना का पाठ किया। रमा सिंह ने हे मां तुम्हें वंदन रचना का पाठ किया। डा.अनुराधा पाण्डेय अन्वी ने बीच रचना में मां पर सुनाया कि निराशा और उदासी में जो याद तुम्हारी आयेगी, गहन अंधेरे छंट जाएंगे राह नहीं खुल जायेगी, सत्या सिंह ने दुआएं भरकर के आंचल में ओढ़ा देती है जब भी मां, मुझे फिर दर्द घावों में नहीं आभास होता है। कविता पाठक ने मां के बिना हमारा आस्तित्व ही नहीं, अंकिता ने मुनव्वर राणा का शेर- मैंने जन्नत तो नहीं देखी मां देखी है रचना का पाठ किया।

Lucknow NewsLucknow Latest News

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख
होमफोटोशॉर्ट वीडियोस्टॉक मार्केटलॉगिनमेरे रिवॉर्ड