निकाय कर्मियों को संपत्तियों का ब्योरा देने का निर्देश
Mar 01, 2026 08:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Lucknow News - लखनऊ के कार्मिक विभाग ने निकाय के कर्मियों को 10 मार्च तक संपत्तियों का ब्योरा देने का निर्देश दिया है। जिन कर्मियों ने ऑनलाइन मानव संपदा पोर्टल पर जानकारी नहीं दी है, उनका जनवरी और फरवरी का वेतन तभी जारी किया जाएगा जब वे समय सीमा के भीतर जानकारी प्रदान करें।

लखनऊ, विशेष संवाददाता कार्मिक विभाग के निर्देश के आधार पर निकाय के बचे हुए कर्मियों को 10 मार्च तक अनिवार्य रूप से संपत्तियों का ब्योरा देने का निर्देश दिया गया है। अपर निदेशक ऋतु सुहास ने इस संबंध में निकायों को भेजे निर्देश में कहा है कि जिन कर्मियों ने अभी तक संपत्तियों की जानकारी ऑनलाइन मानव संपदा पोर्टल पर नहीं दी है, वे अनिवार्य रूप से तय समय तक दे दें। इसके बाद ही उनका जनवरी और फरवरी का वेतन दिया जाएगा। तय समय तक संपत्तियों की जानकारी न देने वालों का वेतन नहीं मिलेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


