ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊपट्टीदारी के रंजिश में गोली मारी, ट्रामा में भर्ती

पट्टीदारी के रंजिश में गोली मारी, ट्रामा में भर्ती

शनिवार की रात शौच के लिए गए  50 वर्षीय अधेड़ को गांव के ही दबंगों ने गोली मार दी जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां  डॉक्टरों ने उसकी गंभीर अवस्था देखकर...

पट्टीदारी के रंजिश में गोली मारी, ट्रामा में भर्ती
हिन्दुस्तान संवाद,उमरी बेगमगंज (गोण्डा)। Sun, 07 Oct 2018 05:37 PM
ऐप पर पढ़ें

शनिवार की रात शौच के लिए गए  50 वर्षीय अधेड़ को गांव के ही दबंगों ने गोली मार दी जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां  डॉक्टरों ने उसकी गंभीर अवस्था देखकर लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
 ग्रामवासी शेष नारायण तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गभौरा के शेष नारायण तिवारी की तहरीर के मुताबिक घायल रामखेलावन पुत्र दुखहरण एक माह पूर्व से ही उनके घर पर रह रहा था। शनिवार को करीब 11 बजे रात में वह शौच के लिए गांव के बाहर पुलिया पर गया था कि वहीं जीवित लाल तिवारी पुत्र मोहन , वैभव तिवारी पुत्र जीवित लाल, शीतला प्रसाद मिश्र पुत्र श्याम नारायण, अनंतराम पुत्र शिव प्रसाद ने पुरानी रंजिश को लेकर गोली मार दी। 
लोग मौके पर पहुंचे तो रामखेलावन खून से लथपथ पड़े थे और विपक्षी फरार हो चुके थे। आनन-फानन में रामखेलावन को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। एसओ शैलेश सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला व एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें