सहायक मलेरिया अधिकारी संघ के अध्यक्ष बने योगेश सारस्वत
- उत्तर प्रदेश सहायक मलेरिया अधिकारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ
उत्तर प्रदेश सहायक मलेरिया अधिकारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ लखनऊ। निज संवाददाता उत्तर प्रदेश सहायक मलेरिया अधिकारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को लोक निर्माण विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के सभागार में हुआ। इसमें प्रदेश भर से सहायक मलेरिया अधिकारी आए। सभी ने संवर्ग की मांगों पर चर्चा की। यहां पर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सुधाकर बने महामंत्री कार्यकारिणी में योगेश सारस्वत को अध्यक्ष, संरक्षक केके अवस्थी, महामंत्री सुधाकर मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष में जितेंद्र चौधरी व राधेश्याम यादव, संगठन मंत्री संजय सिंह चौहान, संयुक्त मंत्री अर्चना मिश्रा, कोषाध्यक्ष अनिल क्रिस्टोफर मैसी, संप्रेषक/आडिटर उदय प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी हसमतुल्लाह खान बने।