लखनऊ को स्वच्छता में अव्वल बनाएं : शर्मा

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

नगर विकास मंत्री ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए महापौर संग की बैठक साफ-सफाई,

लखनऊ को स्वच्छता में अव्वल बनाएं : शर्मा

नगर विकास मंत्री ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए महापौर संग की बैठक साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण और सीवेज व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोरलखनऊ। प्रमुख संवाददातालखनऊ को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने की कवायद अब तेज हो गई है। स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर बुधवार को शासन के संगम सभागार में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में महापौमर सुषमा खर्कवाल व नगर आयुक्त गौरव कुमार भी शामिल हुए। मंत्री ने साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण और सीवेज व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।मंत्री एके शर्मा ने कहा कि लखनऊ ने स्वच्छता रैंकिंग में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है और अब लक्ष्य देश में पहला स्थान हासिल करना होना चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि किन प्रयासों से शहर शीर्ष तीन में पहुंचा और अब कौन-सी कमियां हैं जिन्हें दूर कर बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने साफ कहा कि शहर में कहीं भी कूड़े के ढेर दिखाई नहीं देने चाहिए और सीवेज से जुड़ी शिकायतों का तत्काल समाधान होना चाहिए।बैठक में अस्पतालों, होटलों और व्यावसायिक क्षेत्रों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्कूलों में कायाकल्प कार्यों को तेजी से पूरा करने और शिकायत निस्तारण प्रणाली को और प्रभावी बनाने पर भी बल दिया गया। मंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें आम जनता की भागीदारी सबसे अहम है। उन्होंने पार्षदों से अपने-अपने वार्डों में मोहल्ला सभाएं आयोजित कर लोगों को जागरूक करने की अपील की। व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर डस्टबिन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए गए ताकि सड़कों और बाजारों में गंदगी न फैले।इस दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि नगर निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है और स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी निभाए। बैठक में भाजपा पार्षद दल के उपनेता सुशील तिवारी पम्मी, कार्यकारिणी उपाध्यक्ष चरनजीत गांधी, नगर आयुक्त गौरव कुमार समेत नगर निगम के कई अधिकारी और पार्षद मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।