
डंपर–कंटेनर की टक्कर से लखनऊ-कानपुर रोड पर दो घंटे जाम, रेंगती नजर आईं गाड़ियां
Lucknow News - बंथरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह कानपुर रोड पर हुए एक सड़क हादसे के कारण करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। लखनऊ से कानपुर जाने वाली पटरी पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बंथरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह कानपुर रोड पर हुए एक सड़क हादसे के कारण करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। लखनऊ से कानपुर जाने वाली पटरी पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने जब क्रेन लगाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया तब जाकर यातायात सुचारू हुआ। लखनऊ से कानपुर की तरफ जा रहे एक डंपर चालक जब सुबह लगभग 10.30 बजे कटी बगिया के पास पहुंचा तो अचानक उसने ब्रेक लगा दिया। अचानक ब्रेक लगाने से उसके पीछे आ रहा कंटेनर चालक अपने वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और ब्रेक लगाते-लगाते डंपर से जा टकराया।
जिसके कारण कंटेनर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और डंपर में फंस गया। हादसे के बाद डंपर चालक अपना वाहन छोड़ कर वहां से भाग निकला। गनीमत रही कि टक्कर से कंटेनर चालक घायल नहीं हुआ। दोनों वाहनों के सड़क पर खड़ा रहने के कारण लखनऊ-कानपुर रोड पर जाम लग गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस बीच कुछ वाहन दूसरी तरफ से निकलने लगे तो जाम की स्थिति और खराब होने लगी। वाहन रेंग-रेंग कर निकलने लगे।
कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतार लग गई तो कानपुर-लखनऊ मार्ग भी प्रभावित होने लगा। मौके पर पहुंची बंथरा थाना की पुलिस मौके ने किसी तरह यातायात व्यवस्था संभाली। क्रेन मंगाकर दोपहर लगभग 12:30 बजे क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया तब जाकर यातायात सुचारू हुआ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




