ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊमेजर रवि कुमार को सेना पदक का सम्मान

मेजर रवि कुमार को सेना पदक का सम्मान

लखनऊ। प्रमुख संवाददाता

मेजर रवि कुमार को सेना पदक का सम्मान
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 15 Feb 2020 07:07 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। प्रमुख संवाददाता

मध्य कमान के अलंकरण समारोह में 47वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स बिहार रेजिमेंट के मेजर रवि कुमार को उनकी वीरता व असाधारण साहस के लिए सेना मेडल (वीरता) से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 28 फरवरी को बरेली में होने वाले कार्यक्रम में दिया जाएगा।

जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स की एक कंपनी की कमान संभाल रहे मेजर रवि कुमार को 8 जुलाई 2018 को शाम छह बजे एक क्षेत्र में आतंकवादियों की संभावित उपस्थिति की जानकारी मिली। उन्होंने जल्दी से योजना बनाई। अपने दल के साथ आधे घंटे बाद शाम 6:30 बजे मौके पर जाना शुरू किया। रात 8:40 बजे तक वह आतंकवादियों के स्थान तक पहुंच गए। कुछ दूरी पर एक झाड़ी पास तीन-चार लोग नजर आए। आतंकी या स्थानीय निवासी की पुष्टि के लिए उन्होंने चेतावनी दी। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली लेकिन एक आतंकी के पास हथियार की परछाई नजर आने लगी। शांत और संयम के साथ उन्होंने तुरंत उन्होंने अपनी राइफल से फायर शुरू कर दिया। त्वरित कार्रवाई से आतंकी हैरान हो गए। मेजर रवि कुमार ने एक आतंकी को खत्म कर दिया जबकि कुछ लोग घायल हो गए। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में असाधारण साहस और सावधानीपूर्वक कार्रवाई पर मेजर रवि कुमार को सेना मेडल के चयनित किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें