Major Oxygen Plant at Balrampur Hospital Malfunctions Supply Maintained with Jumbo Cylinders बलरामपुर में बड़ा ऑक्सीजन प्लांट खराब, जंबो सिलेंडर से आपूर्ति, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsMajor Oxygen Plant at Balrampur Hospital Malfunctions Supply Maintained with Jumbo Cylinders

बलरामपुर में बड़ा ऑक्सीजन प्लांट खराब, जंबो सिलेंडर से आपूर्ति

Lucknow News - बलरामपुर अस्पताल का बड़ा ऑक्सीजन प्लांट खराब हो गया है, जिससे कई वार्डों में ऑक्सीजन आपूर्ति में समस्या आई। अधिकारियों ने जंबो सिलेंडर से ऑक्सीजन पहुंचाई और कहा कि किसी मरीज को परेशानी नहीं हुई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊMon, 21 April 2025 07:55 PM
share Share
Follow Us on
बलरामपुर में बड़ा ऑक्सीजन प्लांट खराब, जंबो सिलेंडर से आपूर्ति

बलरामपुर अस्पताल का बड़ा ऑक्सीजन प्लांट खराब हो गया है। प्लांट खराब होने से कई वार्डों में ऑक्सीजन आपूर्ति में कुछ समस्या पैदा हुई, लेकिन अफसरों ने जानकारी होते हुए जंबो सिलेंडर से आपूर्ति शुरू करवाकर वार्डों में ऑक्सीजन पहुंचवाई। बलरामपुर के अफसरों का कहना है कि किसी मरीज को कोई परेशानी नहीं हुई है। ऑक्सीजन प्लांट को सही करवाने के लिए निजी कंपनी के इंजीनियरों को सूचना दे दी गई है। बलरामपुर अस्पताल में 776 बेड पर मरीजों को भर्ती कर इलाज दिया जाता है। अस्पताल में दो ऑक्सीजन प्लांट लगे हैं। इन प्लांट से इमरजेंसी, आईसीयू समेत दूसरे कई वार्डों में ऑक्सीजन आपूर्ति की जाती है। इनमें से 990 एमएलडी का बड़ा वाला ऑक्सीजन प्लांट सोमवार दिन में खराब हो गया है। प्लांट खराब होने से वार्डों में ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रभावित होनी शुरू हो गई है। वार्डों से ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित होने की जानकारी मिलते ही बलरामपुर के अफसरों ने जंबो सिलेंडर भिजवाने शुरू किए, जिससे वार्डों में ऑक्सीजन आपूर्ति सामान्य रूप से शुरू हो सकी।

पहले भी खराब हो चुका प्लांट

कोविड महामारी के दौरान बलरामपुर अस्पताल में दो ऑक्सीजन प्लांट लगवाए गए थे। इन प्लांट से वार्डों में ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाती रही है। करीब पांच साल में यहां लगे दोनों ही प्लांट कई बार खराब हो चुके हैं। हाल में ही चार माह पहले दिसंबर में ऑक्सीजन प्लांट खराब हुए थे, जिसमें से एक प्लांट करीब 25 दिन बाद बनाया जा सका था। स्वास्थ्य विभाग से संबद्ध निजी कंपनी सॉयरेक्स के इंजीनियर कई बार दोनों प्लांट को सही कर चुके हैं।

बड़ा ऑक्सीजन प्लांट खराब हुआ है। इंजीनियरों को जानकारी दे दी गई है। जल्द ही प्लांट को सही करवाया जाएगा। प्लांट खराब होने से वार्डों में आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रखने के लिए जंबो सिलेंडर से ऑक्सीजन पहुंचाई गई। किसी मरीज को ऑक्सीजन की वजह से परेशानी नहीं हुई है।

डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी, एमएस बलरामपुर अस्पताल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।