ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊमहपौर ने पेड़ लगाकर की आक्सीजन हब बनाने की शुरुआत

महपौर ने पेड़ लगाकर की आक्सीजन हब बनाने की शुरुआत

लखनऊ। प्रमुख संवाददाता विश्व पर्यावरण दिवस पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने रहीमाबाद स्थित अटल...

महपौर ने पेड़ लगाकर की आक्सीजन हब बनाने की शुरुआत
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 05 Jun 2021 07:41 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। प्रमुख संवाददाता

विश्व पर्यावरण दिवस पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने रहीमाबाद स्थित अटल उदय वन में पीपल का पौधा लगाकर लखनऊ में आक्सीजन हब बनाने की शुरुआत की। नगर निगम के अन्य पार्कों में भी अधिकतम आक्सीजन वाले पौधे लगाकर विकसित करने की शुरुआत हो गई।

नगर निगम की लगभग पांच हेक्टेयर जमीन पर अटल उदय वन विकसित करने की जिम्मेदारी एचसीएल कम्पनी को दी गई है। पौधा रोपित करने के बाद महापौर ने निरीक्षण किया। रेन वाटर हार्वेस्टिंग तकनीक से लगाए जा रहे पौधों व नर्सरी के बारे में जानकारी प्राप्त की। एचसीएल फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि कोरोना माहमारी और लॉकडाउन के कारण कुछ व्यवधान आया है। इसके बाद भी 42 हजार पौधे लगाए जा चुके है। इस वर्ष 80 हजार और पौधे लगाए जाएंगे।

महापौर ने कहा कि सभी को अपने जीवनकाल में कम से कम 5 सर्वाधिक ऑक्सीजन पैदा करने वाले पेड़ लगाने ही चाहिए। उन्होंने अटल उदय वन को विकसित करने के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिया। उद्यान अधीक्षक गंगा राम गौतम को लखनऊ के समस्त पार्कों में पौधरोपण के दौरान सर्वाधिक प्राकृतिक ऑक्सीजन देने वाले पौधों को वरीयता देने का निर्देश दिया है। इस दौरान अवर अभियंता अभिषेक, ललित श्रीवास्तव, गिव मी ट्रीज संस्था से मंजरी सहित एचसीएल के अधिकारीगण मौजूद रहे।

पौधरोपण के बाद देखरेख जरूरी

चारबाग में अनंतशील वेलफेयर फाउंडेशन एवं गूंज-द सिख वॉइस के संयुक्त तत्वधान में महापौर संयुक्ता भाटिया ने 400 पौधे वितरित किए। साथ ही वृक्षारोपण के लिए गाड़ियों को हरी झंडी दिखा रवाना किया। 12 गाड़ियों पर लदे पौधे विभिन्न क्षेत्रों में लगाए जाएंगे। दोनों संस्थाओ का इस वर्ष 4000 वृक्षारोपण का लक्ष्य है। अनंतशील वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र कौर ने बताया कि लखनऊ में कई जगहों पर नि:शुल्क ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर प्रदान किए जा रहे हैं। कई गांवों में ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर होल्डिंग सेंटर्स बनाए गए हैं। राशन वितरण, सेनेटाइजर, मास्क, थर्मामीटर आदि भी वितरण किया गया है। गूंज- द सिख वॉइस के प्रधान अमरजीत सिंह गोलडी ने बताया कि जरूरतमंदों को राशन के 450 किट बांटे जा चुके हैं। कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी मीना मौर्य, पंजाबी अकादमी के सदस्य जसविन्दर सिंह, राजदीप छाबरा, गुरबीर सिंह रिंकू, गुरमीत सिंह सलूजा, लकी सिंह, मनी छाबरा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें