Lucknow News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष से मारपीट
Lucknow News: फोटो------- - पति पर भाई की बीमारी का बहाना बनाकर बेटी को ले जाने

Lucknow News: महिगवां के रेवामऊ गांव में आरती सिंह (25) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता चंद्र किशोर सिंह ने पति समेतनौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पिता ने ससुराल पक्ष पर घटना को हादसा बताने की कोशिश करने और अंतिम संस्कार के दौरान मायके पक्ष के लोगों से मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। गुलालपुर निवासी चंद्र किशोर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेटी आरती सिंह की शादी दो दिसंबर 2024 को रेवामऊ के शुभम सिंह से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए आरती को प्रताड़ित करने लगे थे। उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। पिता के मुताबिक इस संबंध में पहले भी थाने में शिकायत की गई थी। तहरीर के अनुसार, 10 अक्तूबर को पति शुभम पत्नी आरती को उसके भाई की तबियत खराब होने की बात कहकर घर से ले गया। आरोप है कि रास्ते में उसके साथ मारपीट की गई। उसे केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां 14 अक्तूबर को आरती की मौत हो गई। आरोप है कि पति शुभम ने बेटी आरती की हत्या कर दी। पिता ने घटना को हादसे का रुप देने की कोशिश किए जाने का भी आरोप लगाया है।
अंतिम संस्कार में मारपीट का आरोप
अंतिम दर्शन नहीं करने देने की शिकायत
मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि बेटी की मौत के बाद अंतिम संस्कार में पहुंचे मायके पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि आरती के मायके पक्ष के लोगों को उसके अंतिम दर्शन तक नहीं करने दिए गए। विरोध पर गालियां देते हुए जानमाल की धमकी दी गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
महिगवां के थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्या ने बताया कि आरती के शव का चौक पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है, क्योंकि आरती का इलाज वहीं अस्पताल में चल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह पता चलेगी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आरती के पति शुभम सिंह, ससुर संतोष सिंह, सास, ननद नेहा व अंशिका, देवर राघव सिंह, विशाल, नैतिक और धीरज के खिलाफ मुकदमा हुआ है।

