विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिए गए

Mar 01, 2026 06:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ़ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी हुआ आयोजन -आरिहंत–2026: ‘संगम प्रतिभाओं का’पुरस्कार वितरण समारोह लखनऊ,

विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिए गए

महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ़ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी हुआ आयोजन -आरिहंत–2026: ‘संगम प्रतिभाओं का’पुरस्कार वितरण समारोह लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ़ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, लखनऊ परिसर में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक खेल, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक महोत्सव आरिहंत–2026 (संगम प्रतिभाओं का) का समापन शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हो गया। समारोह का शुभारंभ गुरु पूजन से हुआ। तत्पश्चात कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक समिति की संयोजक डॉ. रूपम सिंह ने विविध आयोजनों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उत्साह, अनुशासन एवं प्रतिभा की प्रशंसा की। कुलपति प्रो. बीपी सिंह ने विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने का संदेश दिया। कुलसचिव ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। महर्षि स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी एवं महर्षि स्कूल ऑफ़ बिज़नेस मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्थान एवं पदक प्राप्त किए। महर्षि स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंस और महर्षि स्कूल ऑफ़ ह्यूमैनिटीज के विद्यार्थियों ने साहित्यिक कार्यक्रमों में श्रेष्ठ स्थान अर्जित किए। महर्षि स्कूल ऑफ़ साइंस और महर्षि स्कूल ऑफ़ एग्रीकल्चर के विद्यार्थियों ने भारतीय ज्ञान परंपरा बौद्धिक परीक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए उच्च स्थान प्राप्त किए। समारोह की सफलता में खेल संयोजक डॉ. विकास कुमार शुक्ला, सांस्कृतिक संयोजक डॉ. रूपम सिंह तथा साहित्यिक संयोजक डॉ. विजय श्रीवास्तव का प्रयास रहा। इस अवसर पर डीन अकादमिक्स डॉ. नीरज जैन एवं डिप्टी डीन अकादमिक्स डॉ. कल्याण आचार्य रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।