Maharaja Suheldev Rajbhar s 991st Victory Day Celebrated in Lucknow महाराजा सुहेलदेव राजभर के विजय दिवस हुआ हवन-पूजन व दीपदान, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsMaharaja Suheldev Rajbhar s 991st Victory Day Celebrated in Lucknow

महाराजा सुहेलदेव राजभर के विजय दिवस हुआ हवन-पूजन व दीपदान

Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव राजभर जी का 991वीं विजय दिवस मंगलवार को मनाया गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 10 June 2025 07:36 PM
share Share
Follow Us on
महाराजा सुहेलदेव राजभर के विजय दिवस हुआ हवन-पूजन व दीपदान

लखनऊ, संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव राजभर जी का 991वीं विजय दिवस मंगलवार को मनाया गया। सुबह लालबाग तिराहे पर स्थित महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की प्रतिमा स्थल पर हवन - पूजन हुआ। वहीं शाम को दीपदान का आयोजन किया गया। राजभर एकता कल्याण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सुबह समाज के लोगों ने महाराजा सुहेलदेव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद हवन - पूजन किया। इसके बाद लोगों के बीच फल और मिष्ठान का वितरण किया गया। शाम को प्रतिमा पर दीपक जलाकर महाराजा सुहेलदेव जी के शौर्य और पराक्रम को याद किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष पवन राजभर ने सरकार से महाराजा सुहेलदेव जी के आगे राजकीय सम्मान के साथ राजभर शब्द लिखे जाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव राजभर समाज के गौरव हैं। कार्यक्रम में पवन राजभर, डॉ पंचम राजभर, सीताराम, रामचन्द्र, मनोज भारद्वाज, चंदन राय, दरोगा राय, ऋषिकेश, शिव नरायन, कुलदीप, उदयभान राजभर, राजेश राजभर, सुखेदव राजभर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।