पासी समाज की ऐतिहासिक धरोहरों का किया जाए संरक्षण - बैजनाथ रावत

Apr 06, 2026 07:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - महाराजा बिजली पासी किले के सुंदरीकरण की मांग लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय पासी

पासी समाज की ऐतिहासिक धरोहरों का किया जाए संरक्षण - बैजनाथ रावत

महाराजा बिजली पासी किले के सुंदरीकरण की मांग लखनऊ, संवाददाता।उत्तर प्रदेशीय पासी जागृति मंडल की ओर से सोमवार को महाराजा बिजली पासी के राज्यारोहण स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। आशियाना स्थित महाराजा बिजली पासी किला के सभागार में महाराजा बिजली पासी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर समारोह का शुभारंभ हुआ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने पासी समाज के गौरवशाली इतिहास का वर्णन करते हुए समाज की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए अपने स्तर से कार्यवाही का आश्वासन दिया। संस्था के अध्यक्ष रामकृपाल ने महाराजा बिजली पासी किले की जर्जर स्थिति का वर्णन करते हुए किले के सुंदरीकरण की मांग की और मुख्य अतिथि से आवश्यक कार्यवाही करने के आग्रह किया।

अन्य वक्ताओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर एकजुट होकर शिक्षा, व्यवसाय व अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने का प्रयास करने का आह्वान किया। इस अवसर पर आरए प्रसाद (रिटायर आईएएस), एमपी सिंह (रिटायर आईएफएस), संस्था के महामंत्री डीपी रावत, बसंत लाल रावत, रमाशंकर भीम एडवोकेट, श्रीराम रावत, विक्रम राम राजेश, राजकुमार पासी, सुंदर लाल सरोज, जेपी शास्त्री, सुनीता रावत, शिव प्रसाद आदि ने भी अपने विचार रखे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।