मैनेजर की कीमती घड़ी फ्लाइट में गायब
Lucknow News - झारसूंगुड़ा से लखनऊ की फ्लाइट में एचआर मैनेजर सक्षम पाठक की 27 हजार रुपये की घड़ी गायब हो गई। उन्होंने बैग एयरलाइंस के माध्यम से सील कराया था। इंडिगो ने CCTV जांच का आश्वासन दिया, लेकिन अभी तक घड़ी नहीं मिली। सक्षम की यात्रा 14 फरवरी को हुई थी।

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता झारसूंगुड़ा से लखनऊ की फ्लाइट में एक निजी कंपनी के एचआर मैनेजर की कीमती घड़ी गायब हो गई। पीड़ित यात्री सक्षम पाठक के अनुसार झारसुगुड़ा एयरपोर्ट पर एयरलाइंस के माध्यम से ही उन्होंने बैग सील कराया था जिसमें घड़ी थी। अब इंडिगो ने ई मेल के जवाब में सीसीटीवी कैमरों से जांच की बात कही है लेकिन पीड़ित यात्री को घड़ी नहीं मिली। सक्षम पाठक के पिता लखनऊ के एक निजी हॉस्पिटल में जीएम हैं। सक्षम ने बताया कि उनकी तैनाती झारसुगुड़ा में है। 14 फरवरी को वह इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 6488 से झारसुगुड़ा से दिल्ली होते हुए लखनऊ की यात्रा कर रहे थे।
सक्षम ने बताया कि इंडिगो के कर्मचारियों ने मेरे सामने दोनों बैग सील किए थे। यात्रा के बाद जब मैंने चेक किया, तो एक बैग की सील गायब है जबकि दूसरा बैग सील बंद था। उनकी घड़ी की कीमत 27 हजार रुपये है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


