Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsLuxury Cars Purchased with Illicit Funds Linked to Cough Syrup Scandal
शुभम् जायसवाल ने कई लग्ज़री गाड़ियाँ दोस्तों-रिश्तेदारों के नाम ख़रीदी

शुभम् जायसवाल ने कई लग्ज़री गाड़ियाँ दोस्तों-रिश्तेदारों के नाम ख़रीदी

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ से लेकर धनबाद के शोरूम से फाइनेंस हुई ये गाड़ियाँ तीन साल में अधिकर

Dec 24, 2025 07:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

-आलोक के कहने पर ये गाड़ियाँ अफसरों के घर भी दौड़ी लखनऊ, विशेष संवाददाता कफ सिरप प्रकरण के मास्टर माइंड शुभम जायसवाल ने कई लग्जरी गाड़ियां दोस्तों व रिश्तेदारों के नाम भी खरीदी थी। ये गाड़ियां लखनऊ से लेकर धनबाद तक के शोरूम से ली गईं। इन गाडियों को खरीदने के लिए शुभम ने दूसरों के नाम से ही बैंकों से ऋण भी लिया। पांच से सात साल तक की किश्त तय कराई पर लोन तीन साल से कम अवधि में ही चुकता कर दिया गया। ईडी ने जब शुभम, आलोक और उनसे जुड़े कुछ अन्य के बैंक खातों की पड़ताल की तो यह सब सामने आया।

तीन गाड़ियों के काफिल से चलता रहा आरोपी अपने बाहुबली आका की नकल करते हुए शुभम जायसवाल और आलोक को भी गाड़ियों के काफिले लेकर चलने का शौक था। ईडी सूत्रों के मुताबिक कफ सिरप की बांग्लादेश और नेपाल तक तस्करी से हुई कमाई से गाड़ियां खरीदी गई। ये गाड़ियां इनके काफिले में भी दौड़ी। इतना ही नहीं साठगांठ में शामिल सम्बन्धित विभागों के अफसरों ने भी इन गाड़ियों का इस्तेमाल आने-जाने के लिए किया। इस बारे में ईडी को कई जानकारियां मिली है। इनसे संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। यह भी पता किया जा रहा है कि शुभम जायसवाल और गाड़ियां फाइनेंस कराने वाले के बीच किस तरह के संबंध हैं। जब्त होंगी लग्जरी गाड़ियां ईडी सूत्रों के मुताबिक सम्पत्तियों का लगभग पूरा ब्योरा जुटा लिया गया है। आलोक और अमित टाटा से सम्पत्तियों के सम्बन्ध में दस्तावेज मांगे गए हैं। इस बारे में ईडी रिमांड पर लेकर दोनों से पूछताछ करेगी। वहीं शुभम जायसवाल अभी तक फरार है। उसकी सम्पत्ति जल्दी ही जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। तीन बार नोटिस देने पर भी ईडी अफसरों के सामने पेश नहीं हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;