ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊलखनऊ वुमेन एसोसिएशन

लखनऊ वुमेन एसोसिएशन

स्थापना दिवस पर सम्मानित हुईं महिलाएं

लखनऊ वुमेन एसोसिएशन
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 23 Feb 2018 06:24 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ वुमेन एसोसिएशन

-लखनऊ वुमेन एसोसिएशन का स्थापना दिवस

लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता

लखनऊ वुमेन एसोसिएशन का स्थापना दिवस समारोह संस्था के मॉल एवेन्यू स्थित परिसर में शुक्रवार को बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संस्था की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए तीन महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

डॉ. ऊषा सिन्हा के संचालन में स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत हर बार की तरह कमला श्रीवास्तव की सुरीली आवाज में स्वागत गीत और ईश वंदना के साथ हुई। इसके बाद बालवाणी के बच्चों ने यहां मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी को भावविभोर कर दिया। समारोह के कार्यक्रमों के क्रम में यहां तीन महिलाओं को सम्मानित भी किया गया, जिनमें पहली थीं शहर की जानीमानी लेखिका व कवयित्री नीरजा द्विवेदी। राष्ट्रीय कथक संस्थान की सचिव सरिता श्रीवास्तव और संस्था की सदस्य मधु माथुर को भी यहां सम्मानित किया गया। सम्मान कार्यक्रम के बाद यहां रेखा मित्तल ने सुंदर भावों के साथ नृत्य प्रस्तुत किया। इसी क्रम में यहां एक नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की गई जिसमें नदी के सागर से मिलने की क्रिया को बड़ी खूबसूरती से प्रदर्शित किया गया। स्थापना दिवस समारोह के समापन पर आभार प्रतिमा बाजपेई ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें