कैशलेस चिकित्सा सुविधा के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया

Mar 16, 2026 07:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद और लूटा-लुआक्टा के पदाधिकारियों ने उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के आवास पर बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए धन्यवाद प्रस्ताव भेजा गया। सीएम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय में अभिनंदन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

कैशलेस चिकित्सा सुविधा के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया

लखनऊ विवि कर्मचारी परिषद, लूटा और लुआक्टा के पदाधिकारियों ने सोमवार को उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के आवास पर बैठक कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए धन्यवाद प्रस्ताव प्रेषित किया। उच्च शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि सीएम को कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय में अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष डॉ. संजय शुक्ला, एलयू कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राकेश कुमार यादव, लूटा अध्यक्ष प्रो. अनित्य गौरव, महामंत्री प्रो. राममिलन यादव, लुआक्टा अध्यक्ष प्रो. मनोज पांडेय, महामंत्री प्रो. अंशु केडिया और विद्या भारती उच्च शिक्षा के क्षेत्रीय संयोजक प्रो. जयशंकर पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।