ध्यान दें! एलयू में सेमेस्टर फीस भरने की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक जमा कर सकेंगे

Feb 20, 2026 02:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित की गई है। पहले यह तिथि 13 फरवरी थी, जिसे छात्रों के अनुरोध पर बढ़ाया गया। कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा ने आदेश जारी किया है कि निर्धारित तिथि तक शुल्क नहीं जमा करने वाले छात्रों का प्रवेश निरस्त होगा।

ध्यान दें! एलयू में सेमेस्टर फीस भरने की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक जमा कर सकेंगे

लखनऊ विश्वविद्यालय में सम सेमेस्टर के विद्यार्थी अब 28 फरवरी बिना विलंब शुल्क दिए अपनी फीस जमा कर सकेंगे। पहले यह तिथि 13 फरवरी निर्धारित थी जिसे छात्रों के अनुरोध पर बढ़ाते हुए अब 28 फरवरी कर दिया गया है।

इस संबंध में कुलसचिव लखनऊ विश्वविद्यालय डॉ. भावना मिश्रा ने कार्यालय आदेश भी जारी कर दिया है। पत्र कहा गया है कि तय तिथि में शुल्क न जमा करने वाले छात्रों का प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा। इसलिए छात्र संबंधित संकायध्यक्ष और विभागाध्यक्ष के माध्यम से निर्धारित तिथि तक यूडीआरसी पोर्टल पर लॉगिन करके अपना शुल्क जमा करना सुनिश्चित करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।