एलयू में बीबीए, एमए समेत 11 पाठ्यक्रमों के नतीजे जारी

Apr 06, 2026 11:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक और परास्नातक स्तर के 11 पाठ्यक्रमों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने जानकारी दी कि परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसे विद्यार्थी अपने अनुक्रमांक और जन्म तिथि से देख सकते हैं।

एलयू में बीबीए, एमए समेत 11 पाठ्यक्रमों के नतीजे जारी

लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 प्रवेश प्रक्रिया के तहत स्नातक व परास्नातक स्तर के 11 पाठ्यक्रमों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक की ओर से सूचना जारी कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि बीबीए, एमए समाजशास्त्र, ड्राइंग एंड पेंटिंग, पर्शियन, अर्थशास्त्र, एआईएच ग्रुप ए व बी, एआईएच एक वर्षीय, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी और बीवोक सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट व रिन्यूबल एनर्जी टेक्नोलॉजी प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। जिसे विद्यार्थी एलयू की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने अनुक्रमांक व जन्म तिथि के जरिए देख सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।