यूजी कोर्सों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 31 मई तक आवेदन यूजी कोर्सों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 31 मई तक आवेदनयूजी कोर्सों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 31 मई तक आवेदनयूजी कोर्सों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 31 मई तक आवेदनयूजी कोर्सों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 31 मई तक आवेदन
Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 प्रवेश प्रक्रिया के तहत यूजी कोर्सों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 31 मई तक आवेदनयूज

लखनऊ, संवाददाता।लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 प्रवेश प्रक्रिया के तहत स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की शुरुआत हो गई है। इसके लिए एलयूआरएन पोर्टल भी खोल दिया गया है। इस संबंध में विवि प्रशासन की ओर से सूचना जारी कर दी गई है। इसके मुताबिक, इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले 100 रुपये का शुल्क खर्च कर एलयूआरएन पंजीकरण कराना होगा। इसे विद्यार्थी विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समर्थ पोर्टल के लिंक के माध्यम से कर सकते हैं। एलयूआरएन पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत एलयू परिसर और केंद्रीय प्रवेश प्रक्रिया में शामिल कॉलेजों में प्रवेश चाहते हैं, उन्हें पाठ्यक्रमानुसार ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई तय की गई है।प्रवक्ता प्रोफेसर मुकुल श्रीवास्तव के मुताबिक, विवि में बीए एनईपी रेगुलर 1338 व सेल्फ फाइनेंस 671, बीएससी बायो एनईपी रेगुलर 312 व सेल्फ फाइनेंस 150, बीएससी मैथ्स एनईपी रेगुलर 562 व सेल्फ फाइनेंस 323, बीएससी कृषि सेल्फ फाइनेंस 150, बीकॉम ऑनर्स 300, बीकॉम एनईपी रेगुलर 562 व सेल्फ फाइनेंस 400, एलएलबी इंटीग्रेटेड पांच वर्षीय 300 व 30 एनआरआई, बीसीए 450, बीबीए 525, डीफार्मा 66, बीए या बीएससी योगा 75 और बीवोक रिन्यूबल एनर्जी व शास्त्री की 31-31 सीटें हैं। इसी तरह बीवीए या बीएफए रेगुलर 64 व सेल्फ फाइनेंस 55 और बीएचएमसीटी की 75 सीटों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।आवेदन शुल्क तयविवि ने सामान्य, ओबीसी व ईडबल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में 1200, यूजी प्रोफेशनल का 1500 और डीफार्मा का आवेदन शुल्क तय किया है। जबकि एससी, एसटी के लिए क्रमशः 600 रुपये और 750-750 रुपये निर्धारित हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


