भाषा विश्वविद्यालय के पांच विभागों को शोध के लिए 15.80 लाख का अनुदान

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उच्च शिक्षा विभाग ने 10 शोध परियोजनाओं को स्वीकृति दी है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता में नवाचार को प्रोत्साहित करेंगी। कुल 15.80 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।

भाषा विश्वविद्यालय के पांच विभागों को शोध के लिए 15.80 लाख का अनुदान

लखनऊ, कार्यालय संवाददाता भाषा विश्वविद्यालय को शैक्षणिक सत्र 2025–26 के अंतर्गत अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में प्रस्तावित 10 शोध परियोजनाओं को उच्च शिक्षा विभाग द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। इन शोध पहलों का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता, प्रशासनिक दक्षता एवं सांस्कृतिक अध्ययन के क्षेत्रों में नवाचार को प्रोत्साहित करना है।पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के डॉ. शचीन्द्र शेखर को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य संचार की उत्कृष्टता विषय पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में ₹3.50 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। शिक्षा शास्त्र विभाग की डॉ. नालिनी मिश्रा को ग्रामीण क्षेत्रों में किशोरियों के बीच शैक्षिक जागरूकता को बढ़ावा विषय पर ₹3.50 लाख की शोध परियोजना मिली है।

डॉ. सैयद काजिम असगर रिजवी को स्वच्छ भारत मिशन के संदर्भ में मीडिया की भूमिका विषय पर शोध अनुदान मिला है। फारसी विभाग के डॉ. आरिफ अब्बास को रामायण के फारसी अनुवादों का वर्णनात्मक अध्ययन, व्यवसाय एवं प्रशासन विभाग के प्रो. मुशीर अहमद को दिव्यांगजनों हेतु सरकारी योजनाओं की प्रभावशीलता बढ़ाने के उपाय, प्रो. सैय्यद हैदर अली को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन में अवसंरचनात्मक एवं शैक्षणिक चुनौतियां विषय पर शोध के लिए स्वीकृति दी गई है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने सभी चयनित शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि इन परियोजनाओं के माध्यम से न केवल अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा मिलेगा बल्कि इनके व्यावहारिक परिणाम समाज तक पहुंचकर सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे। शोध निदेशक प्रो. चन्दना डे के अनुसार, विश्वविद्यालय के पांच विभागों को विभिन्न शोध परियोजनाओं के लिए कुल 15.80 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।