फिजियोथेरेपी के द्वितीय वर्ष के छात्र ने खुदकुशी की
लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में, फिजियोथेरेपी के द्वितीय वर्ष के छात्र इब्राहिम ने परीक्षा से पहले आत्महत्या कर ली। परिवार ने बताया कि इब्राहिम हाल ही में हॉस्टल से घर आया था। सुबह जब मां ने उसे बुलाने की कोशिश की, तो वह पंखे से लटका मिला। यह घटना परिवार के लिए एक बड़ा सदमा है।

लखनऊ,संवाददाता। ठाकुरगंज इलाके में शनिवार सुबह फिजियोथेरेपी के द्वितीय वर्ष के छात्र ने खुदकुशी कर ली।कैंपवेलरोड निवासी अफसार अली ठेकेदार हैं। परिवार में पत्नी रेशमा परवीन, दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सूफियान घर के पास बेकरी चलता है। छोटा बेटा इब्राहिम (19) ऐरा मेडिकल कॉलेज से फिजियोथेरेपी का द्वितीय वर्ष का छात्र था। सूफियान ने बताया कि शुक्रवार रात परिवार के सभी लोगों ने खाना खाया और अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। शनिवार सुबह जब इब्राहिम अपने कमरे से नीचे नहीं आया तो मां उसे बुलाने गई। रेशमा ने कमरे के बाहर से बेटे को कई आवाजें दीं, लेकिन कमरे के अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला।
रेशमा ने खिड़की से देखा कि इब्राहिम कमरे में पंखे से गमछे के सहारे फंदे से लटक रहे थे। परिजनों ने बताया कि शनिवार को इब्राहिम की परीक्षा थी। छात्र के भाई सूफियान ने बताया कि छोटा भाई तीन दिन पहले ही घर आया था। वह हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। तीन दिन की छुट्टी के चलते वह घर आया था।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


