ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊVIDEO: लखनऊ : आठ घंटे चला ऑपरेशन तब काबू में आया गर्ल्स स्कूल में घुसा तेंदुआ

VIDEO: लखनऊ : आठ घंटे चला ऑपरेशन तब काबू में आया गर्ल्स स्कूल में घुसा तेंदुआ

लखनऊ में थाना ठाकुरगंज के रिहायशी इलाके मिश्रीबाग में मिशनरी स्कूल सेंट फ्रांसिस के अंदर शनिवार सुबह घुसे तेंदुए को लखनऊ चिड़ियाघर की रैपिड रिस्पांस यूनिट, वन विभाग कर्मियों और पुलिस विभाग...

Leopard
1/ 2Leopard
2/ 2
हिन्दुस्तान टीम ,लखनऊ Sat, 13 Jan 2018 09:05 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ में थाना ठाकुरगंज के रिहायशी इलाके मिश्रीबाग में मिशनरी स्कूल सेंट फ्रांसिस के अंदर शनिवार सुबह घुसे तेंदुए को लखनऊ चिड़ियाघर की रैपिड रिस्पांस यूनिट, वन विभाग कर्मियों और पुलिस विभाग की टीम की मदद से शाम को पकड़ा जा सका। वन विभाग की टीम को इस तेंदुए को पकड़ने में करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। तेंदुआ स्कूल के असेम्बली स्टेज के नीचे बने बेसमेंट में घुस गया था। 
थाना ठाकुरगंज इलाके के मिश्रीबाग स्थित सेंट फ्रांसिस गर्ल्स हॉस्टल फॉर द हियरिंग इम्पेरेड स्कूल में सुबह 10:11 बजे तेंदुए को देखा गया। यहां की प्रधानाचार्य ने बच्चों को और खुद को कमरे में बंद करने के बाद ठाकुरगंज पुलिस को स्कूल में तेंदुए के घुस आने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। मौके पर पहुंची वन विभाग और प्राणि उद्यान की रैपिड रिस्पांस टीम ने अपनी कार्रवाई शुरू की। इस दौरान वहां मौजूद यूपी पुलिस के जवानों ने भी मोर्चा संभाला। उन्होंने वन विभाग और तेंदुए को पकड़ने की आई टीम का पूरा साथ दिया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें