
राजनीतिक दलों के बीएलए नहीं बढ़वा पाए एक भी वोट, रिपोर्ट में खुलासा
Lucknow News - - जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी किया गया बुलेटिन घर-घर सर्वेक्षण का कार्य
लखनऊ में 1.27 हजार से अधिक नए मतदाता सूची में शामिल होंगे -तीन दिनों में 13 हजार 431 आवेदनों का निस्तारण किया गया लखनऊ प्रमुख संवाददाता विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद सोमवार तक कुल 1 लाख 63 हजार 507 दावे आपत्तियां आई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी की ओर से शाम को इस संबंध में रिपोर्ट जारी की गई है। इसके अनुसार फार्म 6 यानी नए मतदाता बनने के लिए 1,27,176 फार्म भरे गए हैं। फार्म -6 ए यानी अप्रवासी भारतीय मतदाताओं ने 86 आवेदन किए हैं। नाम हटवाने के लिए 2464 और संशोधन के लिए 33 हजार 781 आवेदन मिले हैं।
दोनों चरणों को मिलाकर अब तक कुल 2,94,939 आवेदन निर्वाचन कार्यालय को प्राप्त हो चुके हैं। इनमें सबसे अधिक आवेदन प्ररूप-6 (नए मतदाता पंजीकरण) के हैं। इसके पूर्व 6 जनवरी को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन होने से पूर्व कुल 1 लख 31 हजार 432 आवेदन आए थे। इनमें फार्म 6 के 92 हजार 288, फार्म 6 ए के 231, फार्म 7 के 1254 और फार्म 8 के 37,558 आवेदन आए थे। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार बीते तीन दिनों में प्राप्त दावों और आपत्तियों में से अब तक 13,431 मामलों का निस्तारण किया जा चुका है। इनमें फार्म 6 के 9,354, फार्म 7 के 46, फार्म 8 के 4,031 आवेदन शामिल हैं। वहीं राजनीतिक दलों के एजेंट अब तक खाता नहीं खोल सके हैं। राजनीतिक दलों ने 12 हजार 122 बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) तैनात किए हैं। इनमें से किसी ने कोई नाम नहीं जुड़वाया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




