Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsLucknow s Solid Waste Management System Becomes Model Study for Bombay High Court Monitoring Committee
बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश पर गठित मॉनिटरिंग कमेटी आज लखनऊ में

बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश पर गठित मॉनिटरिंग कमेटी आज लखनऊ में

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ, प्रमुख संवाददाता लखनऊ की ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था अब बॉम्बे हाई कोर्ट के

Feb 04, 2026 10:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता लखनऊ की ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था अब बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश पर गठित मॉनिटरिंग कमेटी के लिए मॉडल स्टडी बनने जा रही है। यह कमेटी 5 और 6 फरवरी को लखनऊ पहुंचेगी और नगर निगम द्वारा विकसित शिवरी सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट देखेगी। कमेटी का उद्देश्य किसी प्रकार की जांच नहीं, बल्कि लखनऊ में अपनाए गए स्वच्छता मॉडल को समझना और अन्य शहरों में लागू करने योग्य पहलुओं का अध्ययन करना है। कमेटी में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ और आईआईटी बॉम्बे से जुड़े वैज्ञानिक शामिल हैं। दौरे के पहले दिन स्मार्ट सिटी कार्यालय में वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम पर प्रस्तुतीकरण होगा, जबकि दूसरे दिन शिवरी प्लांट और लैंडफिल साइट का प्रत्यक्ष अवलोकन किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शिवरी में 18.5 लाख मीट्रिक टन लेगेसी वेस्ट के वैज्ञानिक निस्तारण ने लखनऊ को देश के अग्रणी स्वच्छ शहरों की श्रेणी में खड़ा किया है, जिसे अब राष्ट्रीय स्तर पर मॉडल के रूप में देखा जा रहा है।