बागपत ने रोमांचक मुकाबले में लखनऊ को हराया
Lucknow News - 29वीं सब-जूनियर उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल चैंपियनशिप में लखनऊ की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। लखनऊ ने अलीगढ़ को 52-33 से हराया, लेकिन बागपत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जहां बागपत ने 57-50 से जीत...

29वीं सब जूनियर उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल चैंपियनशिप लखनऊ, संवाददाता। 29वीं सब-जूनियर उत्तर प्रदेश राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में लखनऊ के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। शाम को खेले गए दूसरे मुकाबले में लखनऊ की टीम ने दमदार प्रदर्शन किया लेकिन बागपत के हाथों उसे हार का सामना करना पड़ा। सुबह के मुकाबले में लखनऊ ने अलीगढ़ को मात दी थी। लखनऊ जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष नियाज अहमद के अनुसार नॉकआउट राउंड में लखनऊ की टीम हारकर मुकाबले से बाहर हो गई है। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के अटल बिहारी वाजपेयी क्रीड़ा संकुल में खेले जा रहे मुकाबले में सुबल के सत्र में लखनऊ ने अलीगढ़ को 52-33 अंकों के अंतर से हराया।
देर शाम को खेले गए मुकाबले में बागपत ने लखनऊ को रोमांचक मुकाबले में 57-50 अंकों से पराजित किया। बागपत के पार्थ ने 20 अंक जोड़कर टीम की जीत आसान की। आज के मुकाबलों के परिणाम हापुड़ ने सम्भल को 30-18, सीतापुर ने गाजियाबाद को 52-33, प्रयागराज ने कानपुर को 34-13, बिजनौर ने शामली को 18-14, गोरखपुर ने उन्नाव को एकतरफा मुकाबले में 35-03, अलीगढ़ ने कौशाम्बी को 23-17, गाजियाबाद ने चित्रकूट को 53-14, सीतापुर ने सिद्धार्थ नगर को 22-02, वाराणसी ने बरेली को 29-13 और अंतिम मैच में वाराणसी ने सम्भल को एकतरफा मुकाबले में 45-07 अंकों से हराया। वाराणसी के साहिल ने 30 अंकों की आतिशी पारी खेलकर टीम की जीत पक्की की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




