Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsLucknow RP Singh Relinquishes Additional Charge as Madrasa Board Registrar
अंजना सिरोही को मदरसा बोर्ड रजिस्ट्रार का अतिरिक्त चार्ज
Lucknow News - लखनऊ, विशेष संवाददाता। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक आरपी सिंह से मदरसा बोर्ड के
Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 19 Aug 2025 08:25 PM

लखनऊ, विशेष संवाददाता अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक आरपी सिंह से मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार का अतिरिक्त चार्ज ले लिया गया है। उनकी जगह अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में बरेली मंडल की उप निदेशक अंजना सिरोही को मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। इस संबंध में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने कार्यकारी आदेश जारी कर दिए हैं। आरपी सिंह को जून 2024 में मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार पद का अतिरिक्त चार्ज दिया गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




