लखनऊ रीजन प्रयागराज, देहरादून पटना से रिजल्ट में आगे

Apr 15, 2026 09:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - -लखनऊ रीजन बनने के बाद 10 वीं का पहला परिणाम आया -प्रयागराज, देहरादून, पटना से

लखनऊ रीजन प्रयागराज, देहरादून पटना से रिजल्ट में आगे

लखनऊ, कार्यालय संवाददाताकेन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) के परिणाम में लखनऊ रीजन ने कई देश के कई रीजन को परिणाम के मामले में पीछे छोड़ा है। सीबीएसई के सभी 22 रीजनों की परीक्षा के बाद आए 10 वीं के परिणाम में लखनऊ ने पटना, नोएडा, प्रयागराज, रांची, गुवाहाटी रीजनों से अच्छा रिजल्ट दिया है। वर्ष 202-26 की परीक्षा से पूर्व तक लखनऊ जिला प्रयागराज रीजन के अन्तर्गत आता था, वर्ष 2025-26 से लखनऊ का नया रीजन बनाया गया। जिसमें 258 जिले शामिल किए गए थे।सीबीएसई 10 वीं परीक्षा में लखनऊ रीजन का परिणाम 91.प्रतिशत रहा है। जो पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर है।

वहीं लखनऊ के बाद देहरादूर रीजन का परिणाम रहा। देहरादून रीजन में 91.59 प्रतिशत रिजल्ट रहा। वहीं प्रयागराज रीजन का परिणाम लखनऊ से तकरीबन दो फीसदी कम रहा। प्रयागराज में उत्तीर्ण प्रतिशत 89.33 रहा। इसी प्रकार रायपुर रीजन का परिणाम 88.41, नोएडा का 87.66, रांची का 86.18 एवं गुवाहाटी रीजन का परिणाम प्रतिशत 85.32 रहा। देश के भर के सभी रीजन में लखनऊ रीजन 16 वें स्थान पर रहा। लखनऊ से आगे त्रिवेंद्रम, विजयवाड़ा, चेन्नई, बंग्लुरु, दिल्ली वेस्ट, दिल्ली ईस्ट, पुणे, अहमदाबाद, लुधियाना, अजमेर, भुवनेश्वर, गुरुग्राम, भोपाल और पंचकुला रीजन रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।