दोगुनी की जाएगी 1912 की क्षमता, शिकायत करना होगा आसान

दोगुनी की जाएगी 1912 की क्षमता, शिकायत करना होगा आसान

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ, विशेष संवाददाता। बिजली की समस्या की शिकायत दर्ज करवाने के लिए टोल फ्री नंबर

Aug 18, 2025 08:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

लखनऊ, विशेष संवाददाता बिजली समस्या की शिकायत दर्ज करवाने के लिए टोल फ्री नंबर-1912 की क्षमता लगभग दोगुनी जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को अपनी समस्याएं दर्ज करवाने में आसानी होगी। शक्ति भवन में सोमवार को पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने टोल फ्री नंबर-1912 की समीक्षा की और क्षमता बढ़ाने के आदेश दिए। टोल फ्री नंबर की अब तक इनकमिंग के लिए 350 लाइनें थीं, जिसे बढ़ाकर 650 किया जाएगा। इस तरह से आउटगोइंग की 300 लाइनों को मिलाकर 1912 की क्षमता 950 की जाएगी। हालांकि, आवश्यकता अनुसार इसे भी घटाया जाएगा। डॉ. गोयल ने बताया कि अक्तूबर से ये सभी सुधार लागू हो जाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

डॉ. गोयल ने अधिकारियों को आदेश दिए कि उपभोक्ता केयर सेंटर की निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम बनाई जाए, जो नियमित मॉनीटरिंग करे। इसके अतिरिक्त कॉल सेंटर से कर्मचारियों के प्रशिक्षण की नियमित व्यवस्था की जाए ताकि वे उपभोक्ताओं से अच्छे व्यवहार के साथ सही जानकारी दे सकें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता सेवा को बेहतर बनाने के लिए लगातार सजगता बरती जाए। कॉल ड्रॉप की समस्या न आए यह सुनिश्चित किया जाए। सभी एमडी अपने डिस्कॉम में कॉल सेंटर की नियमित समीक्षा करें। डॉ. गोयल को जानकारी दी गई कि शिकायतों के लिये चैटबोट लोकप्रिय हो रहा है। इसी तरह ई-मेल, वेबसाइड आदि के माध्यम भी उपभोक्ताओं में लोकप्रिय हो रहे है। पूर्वांचल के लिए चैटबोट नंबर- 8010968292, मध्यांचल में 8010924203, दक्षिणांचल में 8010957826, पश्चिमांचल में 7859804803, केस्को में 8287835233 है। इसके अतिरिक्त पावर कॉरपोरेशन के कंज्यूमर एप या 1912 एप का प्रयोग कर सकते हैं।