ट्रैफिक पुलिस को मिले दो एसीपी, दो थाना प्रभारी भी बदले

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ में, पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र सेंगर ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए दो एसीपी की तैनाती की है। अवनीश कुमार और मंजू पांडेय को ट्रैफिक का कार्यभार सौंपा गया है। इसके अलावा, महिला थाने तथा महिंगवा थाने में भी नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इंस्पेक्टर राम कुमार गुप्ता को निलंबित किया गया है।

ट्रैफिक पुलिस को मिले दो एसीपी, दो थाना प्रभारी भी बदले

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र सेंगर ने शहर की यातायात व्यवस्था को और सुद्रढ़ बनाने के लिए ट्रैफिक में दो एसीपी की तैनाती की है। इसके अलावा दो थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया है। पुलिस आयुक्त कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार अवनीश कुमार और मंजू पांडेय को एसीपी ट्रैफिक का कार्यभार सौंपा है। वहीं, नाका थाने की अतिरिक्त निरीक्षक नीलम पांडेय को महिला थाने का प्रभारी बनाया है। पुलिस उपायुक्त वाचक उत्तरी को महिंगवा थाने का प्रभारी बनाया है। बीते दिनों महिंगवा क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर हुई डकैती के मामले में लापरवाही बरतने में इंस्पेक्टर राम कुमार गुप्ता को निलंबित किया गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।