Lucknow News: हजरतगंज पुलिस की तत्परता से 24 घंटे में बरामद हुईं तीन बेटियां
Lucknow News: -परिजनों को सकुशल किया गया सुपुर्द, बेटियों को पाकर भावुक हुए परिजन लखनऊ, संवाददाता।

Lucknow News: हजरतगंज पुलिस ने सक्रियता और सूझबूझ से चारबाग रेलवे स्टेशन लापता हुईं एक ही परिवार की तीन बेटियों रूपाली (21), अंतिमा (19) व चित्रैना (18) को महज 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। तीनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। तीनों बेटियों के लापता होने की सूचना मिलने के बाद हजरतगंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत उनकी तलाश शुरू की। हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने हजरतगंज के विभिन्न स्थानों के साथ आलमबाग व चारबाग बस स्टैंड, बाजारों में सघन चेकिंग और तलाश अभियान चलाया। पुलिस टीम ने तीनों बेटियों को चारबाग रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद पुलिस टीम ने तीनों युवतियों को भोजन कराया और विश्वास में लेकर उनसे पूछताछ की। इस दौरान रूपाली ने बताया कि उनके पिता पढ़ाई को लेकर डांटते थे। इससे परेशान होकर तीनों बहनों ने घर छोड़ने का फैसला किया था। रूपाली के अनुसार तीनों सुबह ट्रेन से वाराणसी चली गई थीं। वहां कुछ देर घूमने के बाद वे वापस लौटने वाली ट्रेन में बैठ गईं, जो उन्हें लखनऊ ले आई। इस दौरान उनके पास मौजूद पैसे भी खर्च हो गए थे। घर लौटने पर पिता की डांट और मार का डर होने के कारण वे चारबाग रेलवे स्टेशन पर ही बैठी थीं। पुलिस टीम ने तीनों युवतियों को धैर्यपूर्वक समझाया और उन्हें सुरक्षा एवं परिवार के महत्व के प्रति जागरूक किया। इसके बाद उन्हें थाना हजरतगंज लाकर उनके परिजनों को सूचना दी गई। पिता विनोद, माता सुनीता एवं अन्य परिजनों ने बेटियों को सकुशल देखा तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। इंस्पेक्टर विक्रम ने बताया कि
इस कार्रवाई में पुलिस टीम में शामिल इंस्पेक्टर संतोष पटेल, दरोगा अमित सिंह, सुधा दीक्षित, निशा सिंह, हेमंत वर्मा व स्वतंत्र पटेल, हेड कांस्टेबल रोशन ने सक्रिय भूमिका निभाई।
तीन लापता बहनें 24 घंटे में सकुशल बरामद
-------------
शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप
शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप
नगराम। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के बाद शादी से मुकरने के मामले में कोर्ट के आदेश पर नगराम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगराम के एक गांव निवासी युवती का आरोप है कि सुखलाल खेड़ा गांव निवासी सूरज शादी का झांसा देकर कई माह तक शारीरिक सम्बंध बनाता रहा। कुछ माह पहले शादी करने की बात कहने पर सूरज मुकर गया। परिजनों से बताने पर गाली गलौज कर धमकी दी। आरोप है कि 29 अप्रैल को पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हुई। एसओ नगराम अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी सूरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


