चोरी के दो वाहनों संग एक को दबोचा
Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
लखनऊ में दुबग्गा पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियों के साथ एक आरोपी शब्बु आलम को गिरफ्तार किया। आरोपी ने 10 और 12 मई को एक्टिवा चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसे मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया।

लखनऊ,संवाददाता। दुबग्गा पुलिस ने बुधवार को चोरों के दो वाहनों के साथ एक आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी का मेडकिल कराने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शब्बु आलम निवासी महतबाना थाना सण्डीला हरदोई हाल पता बेगरिया थाना दुबग्गा लखनऊ निवासी है। उसे मछली मंडी रोड से आगे निर्माणाधीन थाना परिसर के पास से चोरी के दो वाहनों संग दबोच गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बीती 10 मई और 12 मई को उसने एक्टिवा चोरी की थी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


