डाइविंग लाइसेंस के लिए परीक्षा देने बंथरा जाना होगा

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

-डीटीटीआई को मिली अनुमति, शीघ्र शुरू होगी चालकों की परीक्षा -अब तक ट्रांसपोर्ट नगर

डाइविंग लाइसेंस के लिए परीक्षा देने बंथरा जाना होगा

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।

वाहन चलाने के लिए स्थायी लाइसेंस लेने वालों को अब परीक्षा देने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर और देवा रोड स्थित आरटीओ कार्यालय नहीं बल्कि बंथरा जाना होगा। वहां पर बन कर तैयार लखनऊ के पहले चालक प्रशिक्षण और परीक्षण केंद्र (डीटीटीआई) का शुरू करने के लिए परिवहन विभाग ने हरी झंडी दे दी है। अन्य औपचारिकताएं पूरी करते हुए शीघ्र ही इस सेंटर को शुरू कर दिया जाएगा। बरेली की एजेंसी को यह जिम्मेदारी दी गई है।

लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया

लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा ऑनलाइन है। इसके लिए आवेदक घर बैठे ही आवेदन करता है और प्रशिक्षु लाइसेंस बन जाता है। इसे बनवाने में आरटीओ की भूमिका नहीं है। प्रशिक्षु लाइसेंस से जब आवदेक पूरी तरह से वाहन चलाना सीख जाता है तब उसे स्थायी लाइसेंस बनवाने के लिए ट्रांसपोर्टनगर व देवा रोड स्थित एआरटीओ कार्यालय आकर परीक्षा देनी पड़ती थी। परीक्षा में पास होने के बाद ही उसका स्थायी वाहन चालक लाइसेंस जारी होता है। बायोमेट्रिक व दस्तावेजों की जांच के बाद उसे वाहन चलाने की परीक्षा देनी पड़ती थी।

डीटीटीआई का महत्वपूर्ण कार्य

अब यह परीक्षा लेने की जिम्मेदारी डीटीटीआई को सौंपी गई है। प्रदेश भर में डीटीटीआई खोले जा रहे हैं। लखनऊ में कुल चार केंद्र खोले जाने हैं। इसमें बनकर तैयार बंथरा स्थित पहले केंद्र को शुरू करने की अनुमति दे दी गई है। एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि डीटीटीआई की अनुमति मिल गई है। कार्रवाई योजना, कर्मचारियों की भर्ती आदि की रिपोर्ट देने के बाद एजेंसी का आईडी और पासवर्ड बनाया जाएगा। उसके बाद बंथरा में चालक परीक्षा केंद्र का काम शुरू हो सकेगा।

आरआई की निगरानी

टीटीटीआई में वाहन चलाने के लिए चालक के परीक्षा देने के दौरान आरआई(रोड इंस्पेक्टर) निगरानी करेंगे। आवेदक के परीक्षा देने के दौरान वीडियो रिकार्डिंग की जाएगी। इसकी प्रति आरटीओ के पास जाएगी। पूरा परीक्षण होने और चालक के पास होने के बाद ही स्थायी वाहन चालक लाइसेंस निर्गत किया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

लखनऊ में चालक प्रशिक्षण और परीक्षण केंद्र कहां स्थित है?
चालक प्रशिक्षण और परीक्षण केंद्र बंथरा में स्थित है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।