ललित को आज दिलाई जा सकती है पार्षद पद की शपथ

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

कमांड अस्पताल में भी हो सकता है शपथ ग्रहण नगर निगम ने अंदरखाने पूरी

ललित को आज दिलाई जा सकती है पार्षद पद की शपथ

कमांड अस्पताल में भी हो सकता है शपथ ग्रहण नगर निगम ने अंदरखाने पूरी की तैयारी

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

लखनऊ नगर निगम की सियासत में लंबे समय से चल रहे विवाद का शनिवार को पटाक्षेप हो सकता है। विजयी घोषित किए गए ललित किशोर तिवारी को शनिवार को पार्षद पद की शपथ दिलाए जाने की तैयारी तेज हो गई है। नगर निगम सूत्रों के मुताबिक प्रशासनिक स्तर पर लगभग पूरी तैयारी कर ली गई है और 90 प्रतिशत संभावना है कि शनिवार को ही शपथ प्रक्रिया पूरी करा दी जाए।

अस्पताल में भी कराई जा सकती है शपथ

महापौर सुषमा खर्कवाल इन दिनों कमांड अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में शपथ ग्रहण समारोह नगर निगम मुख्यालय की बजाय अस्पताल में भी कराया जा सकता है। नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यदि महापौर स्वास्थ्य कारणों से मुख्यालय नहीं पहुंच पाती हैं तो ललित किशोर को अस्पताल बुलाकर वहीं शपथ दिलाई जा सकती है। हालांकि महापौर के करीबी सूत्रों का कहना है कि वह 25 मई को शपथ दिलाने के पक्ष में थीं, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश और बढ़ते दबाव के बीच अब जल्द प्रक्रिया पूरी करने पर सहमति बनती दिख रही है।

अधिकार सीज होने का खतरा टालने की कोशिश

नगर निगम और शासन स्तर पर इस पूरे घटनाक्रम को लेकर लगातार मंथन चल रहा है। अधिकारियों का मानना है कि यदि शनिवार को शपथ हो जाती है तो महापौर के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज करने का आदेश शायद जारी नहीं होगा। नगर निगम प्रशासन अब इस प्रकरण को जल्द समाप्त करने के पक्ष में दिखाई दे रहा है। अधिकारियों का कहना है कि शपथ प्रक्रिया पूरी होते ही अदालत के आदेश का अनुपालन मान लिया जाएगा और विवाद स्वतः खत्म हो जाएगा।

शासन स्तर से अब भी आदेश का इंतजार

उधर शासन स्तर पर अभी तक महापौर के अधिकार सीज करने संबंधी कोई औपचारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि शासन हाईकोर्ट के आदेश का परीक्षण कर रहा है और विधिक राय लेने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। हालांकि यदि शपथ पहले ही हो जाती है तो शासन भी कठोर कदम उठाने से बच सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शपथ ग्रहण समारोह कहाँ हो सकता है?
शपथ ग्रहण समारोह नगर निगम मुख्यालय की बजाय अस्पताल में भी कराया जा सकता है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।