
स्वच्छता पर जीरो टॉलरेंस, सिंगल यूज प्लास्टिक पर छापा; 1.10 लाख वसूले
Lucknow News - नगर निगम लखनऊ ने स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त शहर के लिए सघन अभियान चलाया। विभिन्न जोनों में कार्रवाई में गंदगी फैलाने और सिंगल यूज प्लास्टिक के मामलों में कुल 1,00,200 रुपये की वसूली की गई। नगर आयुक्त ने नागरिकों से सहयोग की अपील की और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती का आश्वासन दिया।
शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम लखनऊ ने गंदगी फैलाने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ सघन अभियान चलाया। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर गुरुवार को विभिन्न जोनों में एक साथ कार्रवाई की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती दिखाई गई।
जोन–1 में बर्लिंग्टन चौराहे से कैंट रोड तक अभियान के दौरान 15 दुकानदारों पर गंदगी फैलाने के आरोप में 11 हजार रुपये का चालान किया गया, जबकि सिंगल यूज प्लास्टिक के एक मामले में 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। जोन–2 में लिटरिंग और प्रतिबंधित प्लास्टिक के कुल 19 मामलों में 47,500 रुपये की वसूली की गई और लगभग 2 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त किया गया है।
जोन–3 क्षेत्र में गंदगी, पॉलीथीन और कूड़ा जलाने के मामलों में 14 चालान काटे गए, जिनसे 23,600 रुपये वसूले गए। जोन–5 के आलमबाग क्षेत्र में 3,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं जोन–7 में गंदगी, अतिक्रमण और पॉलीथीन के मामलों में 36,600 रुपये की वसूली करते हुए 10.2 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की गई। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से स्वच्छ लखनऊ के लिए सहयोग की अपील की गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




