Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsLucknow Municipal Corporation Evicts Illegal Occupation from Government Land
नगर निगम ने सरकारी भूमि कब्जा मुक्त कराई

नगर निगम ने सरकारी भूमि कब्जा मुक्त कराई

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ में नगर निगम की टीम ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को मुक्त कराया। ग्राम चन्दियामऊ की खलिहान भूमि, जो 1800 वर्ग फिट है, पर सुरेंद्र का कब्जा था। जेसीबी मशीन की मदद से इसे हटाया गया और थाना बीबीडी...

Oct 17, 2024 09:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ। नगर निगम सीमा में शामिल सरकारी जमीन को गुरुवार को नगर निगम की टीम कब्जे से मुक्त कराया। अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम की सीमा में स्थित ग्राम-चन्दियामऊ की गाटा संख्या 153 खलिहान खाने की भूमि है, जिस पर गांव के ही सुरेंद्र का अवैध कब्ज़ा था। उक्त अस्थाई कब्जे को जेसीबी मशीन के सहयोग से ईटीएफ टीम की उपस्थिति में हटवा दिया गया। उसके विरुद्ध् थाना बीबीडी में तहरीर दी गई है। कब्ज़ा मुक्त कराई गई भूमि का क्षेत्रफल 1800 वर्ग फिट है, जिसका बाजारी मूल्य 36 लाख रुपये आंकलित किया गया। बताया कि सुरेंद्र द्वारा कुछ और सरकारी जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें