
जोन 3 में औचक निरीक्षण, कई वार्डों में कार्यवाही, संस्थाओं पर जुर्माना, अवैध कूड़ा ढोने वाले पकड़े गए
संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ नगर निगम ने स्वच्छता व्यवस्था में सुधार के लिए जोन-3 में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में गंदगी और सफाई में लापरवाही के कारण तीन एजेंसियों पर जुर्माना लगाया गया। आकृति एंटरप्राइजेज पर ₹10,000, स्वच्छता अभियान प्रा. लि. पर ₹5,000 और जानकीपुरम द्वितीय में ₹20,000 का जुर्माना प्रस्तावित किया गया।
लखनऊ। प्रमुख संवाददाता शहर की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार लाने के लिए नगर निगम लखनऊ ने बुधवार को जोन-3 में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। जोनल सेनेटरी अधिकारी मनोज यादव के नेतृत्व में कई वार्डों का निरीक्षण किया गया, जहां गंदगी और सफाई में लापरवाही पर तीन एजेंसियों पर जुर्माना लगाया गया। विवेकानंदपुरी में कचरे के ढेर, आकृति एंटरप्राइजेज पर 10 हजार जुर्माना विवेकानंदपुरी वार्ड में निरीक्षण के दौरान पुल से अस्पताल मार्ग तक सड़कों पर कचरे के ढेर लगे मिले। कई खाली प्लॉट और नालियां गंदगी से भरी थीं। सफाई सप्ताह में केवल एक बार किए जाने की बात बीट इंचार्ज ने स्वीकार की।

इस पर आकृति एंटरप्राइजेज पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया गया और दो दिन में सफाई सुधारने का निर्देश दिया गया। सीतापुर रोड पर गंदगी, स्वच्छता अभियान प्रा. लि. पर 5 हजार अर्थदंड सीतापुर रोड मुख्य मार्ग, मौसमबाग और जीवन अस्पताल के पास सड़कों पर कचरा व पॉलीथीन के ढेर पाए गए। पर्याप्त सफाई कर्मी न होने और लापरवाही बरतने पर लखनऊ स्वच्छता अभियान प्रा. लि. पर ₹5,000 का अर्थदंड लगाया गया। जानकीपुरम द्वितीय में लापरवाही, सुपरवाइजर अनुपस्थित, 20 हजार का जुर्माना प्रस्तावित जानकीपुरम द्वितीय वार्ड में भी सड़कें और डिवाइडर गंदगी से पटी मिलीं। सुपरवाइजर विशाल मौके से नदारद पाए गए। लगातार लापरवाही पर संस्था पर ₹20,000 जुर्माना लगाने की अनुशंसा की गई। अवैध कूड़ा ढोने वालों पर भी कार्रवाई निरीक्षण के दौरान सहारा स्टेट गेट नंबर-1 के पास दो अवैध रिक्शा ट्रालियां पकड़ी गईं। चालकों दिलदार, अलीमुद्दीन और फजल हक की ट्रालियां जब्त कर शंकर नगर पानी की टंकी पर खड़ी कराई गईं। नगर निगम ने साफ चेतावनी दी है कि सफाई में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




