Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsLucknow Municipal Commissioner Inspects Shelters and Colonies for Winter Preparedness
रैन बसेरों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

रैन बसेरों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ के नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शुक्रवार को रैनबसेरों और कॉलोनियों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अव्यवस्थाएं पाई गईं, जिन्हें सुधारने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सर्दी से राहत देने की तैयारियों का जायजा लिया और कूड़ा कलेक्शन के लिए सख्त निर्देश दिए।

Dec 12, 2025 07:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ। प्रमुख संवाददाता नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न रैनबसेरों और कॉलोनियों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अव्यवस्थाएं मिलीं, जिन पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान चीफ इंजीनियर सिविल महेश वर्मा समेत नगर निगम के विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे। सबसे पहले नगर आयुक्त निशातगंज स्थित उमराव हाता कॉलोनी के रैनबसेरे पहुंचे। यहां उन्होंने सर्दी से राहत देने संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान रैनबसेरे के पीछे सीवर जाम मिली। इस पर उन्होंने जीएम जलकल को इसे तत्काल प्रभाव से दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डूडा कॉलोनी में जलभराव और कूड़ा फैलने की शिकायतें निशातगंज स्थित डूडा कॉलोनी पहुंचे, जहां स्थानीय निवासियों ने सीवर जाम व जलभराव की शिकायतें रखीं। नगर आयुक्त ने जीएम जलकल को तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कॉलोनी में जगह-जगह कूड़ा फैला मिला। लोगों ने बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की गाड़ी कॉलोनी में नहीं आती। नगर आयुक्त ने संबंधित संस्था एलएसए को सख्त निर्देश दिए कि शनिवार से नियमित डोर-टू-डोर कलेक्शन शुरू कराया जाए। पलटन छावनी रैनबसेरे में बेड बढ़ाने के निर्देश जोन-3 स्थित पलटन छावनी रैनबसेरे का भी नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया। उन्होंने सुविधाओं का आकलन करते हुए अधिशासी अभियंता को रैनबसेरे में बेड की संख्या बढ़ाने के आदेश दिए, ताकि बढ़ती सर्दी में जरूरतमंद लोगों को पर्याप्त सुविधा मिल सके। इसके उपरांत इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के रैनबसेरे का दौरा कर तैयारियों की स्थिति जानी। लक्ष्मण गौशाला में मवेशियों की देखभाल का आकलन निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त लक्ष्मण गौशाला भी पहुंचे। यहाँ उन्होंने मवेशियों की देखभाल, भूसे और खाद्य पदार्थों के स्टॉक की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि मवेशियों की सुविधा में किसी प्रकार की कमी न रहे। अंत में नगर आयुक्त जोन-7 के अंतर्गत इंदिरा नगर सी-ब्लॉक स्थित रैनबसेरे पहुंचे। यहां भी उन्होंने संपूर्ण तैयारियों का विस्तार से निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश जारी किए।