Lucknow News: भगवान पर टिप्पणी के विरोध पर ब्लेड से हमला
Lucknow News: - सीतापुर रोड गल्ला मंडी के पास हुई वारदात, मड़ियांव थाने में रिपोर्ट दर्ज

Lucknow News: मड़ियांव में जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई। विरोध पर युवक की गर्दन पर ब्लेड से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल पीड़ित ने पुलिस चौकी पर पहुंचकर अपनी जान बचाई। मड़ियांव पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है। सीतापुर मानपुर के कमियाबपुर निवासी ज्ञानेंद्र कुमार उर्फ बबलू एक अक्तूबर को गांव से लखनऊ नवीन गल्ला मंडी में सब्जी कारोबारी चांद आलम के यहां काम कर रहा था। ज्ञानेंद्र कुमार के मुताबिक वहीं पर सीतापुर बिसवां महमूदपुर का सुहैल खान भी काम करता था। ज्ञानेंद्र के मुताबिक वह दोनों मड़ियांव के नया पुरवा में किराए पर रहते थे।
ज्ञानेंद्र का आरोप है कि आरोपी सुहैल ने भगवान पर टिप्पणी की। इस पर उसने सुहैल का विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी सुहैल भड़क उठा। पीड़ित ज्ञानेंद्र कुमार की गर्दन पर ब्लेड मार दिया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में वह चिल्लाते हुए भागा और गल्ला मंडी पुलिस चौकी पर पहुंचकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी मौके से पाकर हो भाग गया। मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

