Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsLucknow Joins UNESCO Creative Cities Network A Milestone in Gastronomy
लखनऊ को मिला यूनेस्को का बड़ा सम्मान, गैस्ट्रोनॉमी कैटेगरी में मिली जगह

लखनऊ को मिला यूनेस्को का बड़ा सम्मान, गैस्ट्रोनॉमी कैटेगरी में मिली जगह

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ ने यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क (यूसीसीएन) में गैस्ट्रोनॉमी श्रेणी में स्थान हासिल किया है। यह सम्मान लखनऊ की सांस्कृतिक समृद्धि और पाक परंपराओं की विशिष्टता को दर्शाता है। यूनेस्को ने लखनऊ को 2026 में मोरक्को के एस्साओइरा में आयोजित सम्मेलन में भाग लेने का विशेष आमंत्रण दिया है।

Dec 12, 2025 11:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क (UCCN) में जगह बना ली है। शहर को यह सम्मान गैस्ट्रोनॉमी (पाक कला/खान-पान) श्रेणी में मिला है। यूनेस्को ने आधिकारिक तौर पर लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल को इस सम्मान की सूचना दी और शहर को बधाई दी। गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय में नगर आयुक्त गौरव कुमार ने महापौर को यह औपचारिक पत्र सौंपा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यूनेस्को ने कहा कि लखनऊ का चयन उसकी समृद्ध संस्कृति, खाने-पीने की विशेष परंपराओं और रचनात्मक विकास के प्रति उसकी लगन को दिखाता है। यह सम्मान मिलने के बाद, लखनऊ को अब संस्कृति और रचनात्मकता को अपनी विकास योजनाओं का मुख्य हिस्सा बनाना होगा। इस नेटवर्क में शामिल होने से लखनऊ अब यूसीसीएन के कई कार्यक्रमों, वैश्विक सम्मेलनों और ज्ञान साझा करने वाली गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेगा।

शहर को 2026 में मोरक्को में होने वाले वार्षिक सम्मेलन में भी शामिल होने का खास न्योता मिला है। यह उपलब्धि लखनऊ के लिए केवल एक सम्मान नहीं है, बल्कि भविष्य की दिशा तय करने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है। अब लखनऊ सिर्फ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक राजधानी ही नहीं, बल्कि एक विश्व स्तरीय क्रिएटिव सिटी के रूप में भी जाना जाएगा। शहर के नवाबी व्यंजन, खास तहजीब और रचनात्मक क्षमताएं अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर व्यापक पहचान हासिल करेंगी।