आरओ-एआरओ को दूसरी-तीसरी एसीपी के आदेश जारी
Lucknow News - लखनऊ, विशेष संवाददाता। समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारियों को दूसरी व तीसरी सुनिश्चित करियर

लखनऊ, विशेष संवाददाता समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारियों को दूसरी व तीसरी सुनिश्चित करियर प्रोन्नति (एसीपी) देने के आदेश जारी हो गए हैं। 16 वर्ष की नौकरी पूरी करने पर द्वितीय वित्तीय स्तरोन्नयन और 26 साल की नौकरी पूरी करने वालों को तीसरा वित्तीय स्तरोन्नयन दिया गया है। एक लंबे समय से एसीपी का लाभ दिए जाने की मांग हो रही थी। एसीपी का आदेश जारी होने पर सचिवालय संघ के अध्यक्ष अर्जुन देव भारती, कंप्यूटर सहायक एवं सहायक समीक्षा अधिकारी संघ के पूर्व उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिन्हा व सचिवालय के अन्य कर्मचारी नेताओं ने सचिवालय प्रशासन विभाग को धन्यवाद दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


