ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊलखनऊ : सड़क पर थूका तो जुर्माना लगेगा

लखनऊ : सड़क पर थूका तो जुर्माना लगेगा

राजधानी लखनऊ में पान या गुटखा खाकर सड़क पर थूकना अब भारी पड़ेगा। नगर निगम मौके पर ही जुर्माना वसूलेगा। नगर निगम अब अपने प्रवर्तन दल (पूर्व सैनिक) को जगह-जगह मुस्तैद करेगा। मौके पर कार्रवाई की जाएगी।...

लखनऊ : सड़क पर थूका तो जुर्माना लगेगा
प्रमुख संवाददाता,लखनऊ। Mon, 29 Apr 2019 01:05 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी लखनऊ में पान या गुटखा खाकर सड़क पर थूकना अब भारी पड़ेगा। नगर निगम मौके पर ही जुर्माना वसूलेगा। नगर निगम अब अपने प्रवर्तन दल (पूर्व सैनिक) को जगह-जगह मुस्तैद करेगा। मौके पर कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की सफाई की कार्य योजना में इसे प्रमुखता से शामिल किया गया है।

शहर में फैली गंदगी पर हाईकोर्ट ने नगर आयुक्त से तल्ख शब्दों में कहा था कि शहर को चिड़ियाघर बना रखा है। शहर को साफ-सुथरा रखने और लोगों के रहने लायक बनाने की कार्ययोजना बनाकर दो मई को प्रस्तुत करें। उधर एनजीटी की अनुश्रवण समिति भी नगर निगम से काफी नाराज है। बदहाल सफाई व्यवस्था पर पांच करोड़ रुपए हर्जाना भरने की सिफारिश कर दी है। 

नगर निगम में भूतपूर्व  सैनिकों का प्रवर्तन दल गठित किया गया है। लाखों रुपए वेतन पर खर्च हो रहा है लेकिन उनकी उपयोग नहीं हो पा रहा है। अब उनको सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में लगाया जाएगा। वह सड़क पर पैदल मार्च करेंगे, जो भी सड़क को गंदी करते मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।  

सड़क पर गंदगी फैलने से रोकने के लिए अर्थदण्ड बहुत जरूरी है। प्रवर्तन दल को अर्थदण्ड वसूलने का अधिकार दिया जाएगा। 
-डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें